- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बारात से लौट...
उत्तर प्रदेश
UP News: बारात से लौट रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत
Sarita
4 May 2025 9:54 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, यह हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के गुंगवा का बाग के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। पूरामुफ्ती उर्फ बिहाका गांव निवासी बुधराम की बारात पिपरी क्षेत्र के चायल कस्बे के वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर (दरियापुर) मोहल्ला निवासी दौलत सिंह के घर आई थी। द्वारचार के बाद दूल्हे पक्ष के चार लोग अर्टिगा कार से लौटने लगे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 12 बजे जैसे ही कार पिपरी थाना क्षेत्र के गुंगवा का बाग के पास पहुंची, तभी दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। कार तेज गति से चल रही थी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सुनील कुमार पटेल, चंद्रबदन सिंह पटेल निवासी मानिकपुर कोटवा पूरामुफ्ती, रवि कुमार पटेल निवासी पूरा बजावा बाकराबाद पूरामुफ्ती, एयरफोर्स कर्मी विकास कुमार पटेल पुत्र दिनेश सिंह पटेल मूल निवासी करन छपरा थाना बलिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
TagsUPकारपेड़टकराई4 मौतUPcartreecollided4 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





