- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: लोगों को...
उत्तर प्रदेश
Up News: लोगों को रौंदते हुए होटल में जा घुसी अनियंत्रित कार , एक की मौत
Sarita
2 July 2025 10:13 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कार अचानक एक ढाबे में घुसने से जन्मदिन मना रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी प्रेमिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात की है। जब बुलंदशहर के फरादपुर गांव का अजीतपाल (34) अपनी प्रेमिका आकांक्षा के साथ जन्मदिन मनाने हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजा जी ढाबे पर आया था।
पुलिस ने बताया कि दोनों ने साथ बैठकर केक काटा और खाना खाया। इसके बाद वे ढाबे के गेट पर टहलने के लिए निकले ही थे, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने प्रेमी युगल को टक्कर मार दी। इस हादसे में अजीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकांक्षा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि ढाबे के अंदर बैठे लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक अजीतपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsUpहोटलकारएकमौतUphotelcaronedeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





