उत्तर प्रदेश

Up News:अनिंयत्रित कार खाई में गिरी,महिला की मौत, 9 घायल

Sarita
9 April 2025 9:56 AM IST
Up News:अनिंयत्रित कार  खाई में गिरी,महिला की मौत, 9 घायल
x
Up News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और एक महिला की मौत हो गई. जबकि 9 लोग घायल हो गए. घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. यह पूरा मामला जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है. जहां, एफसीआई गोदाम के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई. इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, कार गहरी खाई में जा गिरी|
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया. जहां, उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कार सवार लोग जालौन से कुरुक्षेत्र जा रहे थे|
Next Story