- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: घने कोहरे के...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर दृश्यता ना होने की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, लेकिन चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, और तालाब से कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।मर्का क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी चार पहिया गाड़ी से गांव की ओर जा रहा था।
परास गांव के पास घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर कुछ भी साफ़ नहीं दिखाई दे रहा था। कुछ ही पलों में कार का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क से फिसलकर पास के तालाब में जा गिरी। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूद लगाई। पानी में गिरने के बाद भी किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान लोगों ने देखा कि कार की छत पानी के ऊपर दिखाई दे रही थी।
पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सौभाग्य रहा कि कार में चालक के अलावा कोई और नहीं था।चालक और गाड़ी मालिक ने बताया कि घने कोहरे की वजह से सड़क दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई और पूरी जांच जारी है।
TagsUpतालाबकार UPpondcar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





