- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दो बाइकों की...
उत्तर प्रदेश
Up News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल
Sarita
6 March 2025 9:18 AM IST

x
Up News: जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव के पास दो अनियंत्रित बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव निवासी मुन्ना सिंह (30) पुत्र राणा सिंह बुधवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बाइक से कोटवार बाजार की तरफ जा रहे थे। वहीं, सुखीपुर नगर निवासी आशीष (25) पुत्र छेदीलाल भी अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी बाइक से जा रहे थे। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं।
टक्कर होते ही दोनों बाइकों पर सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी घायल सड़क पर दर्द से तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 108 पर दी और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इस बीच उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मुन्ना और आशीष को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpदो बाइकोंभिड़ंतयुवकोंमौततीन घायलUptwo bikescollisionyouthsdeaththree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





