- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मूर्ति...
उत्तर प्रदेश
UP News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक मनवर नदी में डूबे
Bharti Sahu 2
13 Oct 2024 10:09 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसजर्न करने के दौरान तीन युवक मनवर नदी में डूब गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो अन्य लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि प्रादेशिक सश कांस्टेबुलरी पीएसी की बाढ़ इकाई के जवान मौके पर मौजूद हैं और लापता हुए दोनों युवकों की तलाश जारी है।
पुलिस क्षेत्रधिकारी आरके सिंह एवं छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई, हालांकि रविवार सुबह फिर से युवकों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
TagsUPविसर्जनदो युवकनदीडूबे UPimmersiontwo youthsriverdrowned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





