- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:रोडवेज बस की...
उत्तर प्रदेश
UP News:रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक की मौत, महिला घायल
Sarita
8 Jun 2025 8:11 AM IST

x
UP News: सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुइथाकला गांव निवासी 19 वर्षीय शुभम गौतम (पुत्र विनोद) 18 वर्षीय सतीश (पुत्र लक्ष्मण) और संगीता (मां) के साथ बाइक पर रुधौली बाजार से घर लौट रहा था।
इसी बीच सुइथाकला मोड़ के पास सूरापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही परिवहन निगम की बस ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचते ही सतीश की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। शुभम के माता-पिता रोजी-रोटी के लिए चंडीगढ़ में रहते हैं। वह घर पर रहकर अपने दादा की देखभाल करता था। सतीश के पिता खेतीबाड़ी करते थे। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था।
TagsUPबसचपेटदोमौतमहिलाघायलUPbushittwodiedwomaninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





