उत्तर प्रदेश

UP News: गड्ढे में गिरकर दो साल के मासूम की मौत

Sarita
29 May 2025 6:38 AM IST
UP News: गड्ढे में गिरकर दो साल के मासूम  की मौत
x
UP News: थाना क्षेत्र के पिथनपुर के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की दो साल की मासूम बच्ची की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक नगला धनसिंह सहावर निवासी ओमकार सिंह का परिवार पिथनपुर के पास एवन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी दो साल की बेटी जानवी खेलते समय मिट्टी के गड्ढे में गिर गई। जब तक परिजनों ने उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story