उत्तर प्रदेश

Up News: बाल्टी में डूबकर दो वर्ष के मासूम की मौत, छाया मातम

Sarita
30 Aug 2025 6:28 AM IST
Up News: बाल्टी में डूबकर दो वर्ष के मासूम की मौत,   छाया मातम
x
Up News: सहपऊ कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना में 29 अगस्त देर शाम एक दो वर्षीय मासूम मुराद की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मासूम परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।कस्बा के पुराना थाना मोहल्ला निवासी जफरुद्दीन उर्फ लाला की पुत्री शहरबानो का निकाह बदायूं के गांव बिल्सी निवासी सानू के साथ हुआ था। वह निकाह के बाद मायके में ही रह रहीं थीं।
उनके पति सानू उत्तराखंड में मजदूरी करते हैं। शाम को शहरबानो घर में आराम कर रहीं थीं और उनकी मां नफीसा बेगम बकरी चराने गईं थीं। पिता जफरुद्दीन भी बकरियों के लिए चारा कटवाने गए थे। इस दौरान शहरबानो की भतीजी सोना उनके घर आई तो उसने मुराद को बाल्टी में गिरा देखा। यह देखकर वह चीख पड़ी। चीख सुनकर मुराद की मां व अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सभी लोग मिलकर उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story