- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पानी से भरे...

x
Up News : साल की बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।इनायतपुर गांव निवासी तनवीर का अपनी पत्नी रूमा से तलाक हो गया था। इसके बाद रूमा अपने मायके बड़ा इटावा गांव में रहने लगी । जबकि उसकी दो बेटी दो साल की अनाबिया और एक साल की अनाया पिता के साथ इनायतपुर में रह रही थीं। तनवीर ने कुछ समय पहले अनाबिया को रेहड़ के मोहल्ला भोजपुर निवासी अपनी भांजी की ननद को गोद दे दिया था।
बुधवार की सुबह अनाबिया आंगन में खेल रही थी। इस दौरान वह आंगन में रखें पानी से भरे टब में गिर और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रूमा अपनी मृतक बेटी अनाबिया को इनायतपुर ले गई और पुलिस को सूचना दी। बढ़ापुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रूमा का आरोप है कि साजिश के तहत उसकी बेटी की हत्या की गई है। थाना प्रभारी बढ़ापुर सुशील कुमार सैनी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpपानीटबबच्चीमौत Upwatertubgirldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





