- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मीट फैक्ट्री...
उत्तर प्रदेश
UP News: मीट फैक्ट्री के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत
Sarita
27 Jun 2025 11:24 AM IST

x
UP News: अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रोरावर थाना अंतर्गत एचएमए मीट फैक्ट्री में काम करने वाले भुजपुरा निवासी दो मजदूरों इमरान और आसिफ की टैंक में गिरकर मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक दोनों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां शव छोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने ठेकेदार पर युवकों से जबरन काम कराने का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप है कि बीती रात उन्हें फोन आया कि उन्हें फैक्ट्री में आना है। वे जाना नहीं चाहते थे, लेकिन उन्हें धमकाकर काम पर बुलाया गया। रात में ही दोनों की मौत हो गई। सुबह फैक्ट्री मालिक शवों को जिला अस्पताल में फेंककर फरार हो गए।
Next Story





