उत्तर प्रदेश

UP News: दो किशोरों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट, एक की मौत

Sarita
21 March 2025 11:39 AM IST
UP News: दो किशोरों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट, एक की मौत
x
UP News: अटरिया थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो किशोरों के बीच हुए मामूली विवाद ने गुरुवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे एक वृद्ध की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी सौरभ (18) और विकास (16) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवार के लोग भी इसमें कूद पड़े। एक-दूसरे को गाली देने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिससे गुड्डू (50), दीनबंधु (52), श्रीकिशन (42), सुषमा (30), गोरा (20), राजपाल (22) और दिनेश (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि फिर कोई अप्रिय घटना न घटे।
Next Story