- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: रामगंगा में...
उत्तर प्रदेश
UP News: रामगंगा में डूबकर दो किशोरों की मौत दो दिन बाद मिले शव
Sarita
30 March 2025 7:44 AM IST

x
UP News: बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र से गुरुवार को लापता हुए दो किशोरों के शव शनिवार को रामगंगा में बांध के पास से बरामद हुए। दोनों नहाने के लिए निकले थे और परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सुभाषनगर में रामअवतार हलवाई के सामने वाली गली निवासी ममता ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी बहन का बेटा विनीत सैनी (17) और पड़ोस में रहने वाले संजय सिंह धानुक का बेटा सत्यम (15) नहाने की बात कहकर घर से निकले थे। लोगों ने दोनों को ई-रिक्शा से रामगंगा की ओर जाते देखा था। तब से दोनों घर नहीं लौटे थे। काफी तलाश के बाद दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी थी।
शनिवार शाम सूचना मिलने पर सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस के साथ रामगंगा के किनारे पहुंचे। वहां कैंट पुलिस को भी बुला लिया गया। बांध के पास दो शव दिखाई दिए। पुलिस ने नाव से जाकर उन्हें बाहर निकलवाया। शक के आधार पर सूचना दी गई तो दोनों के परिजन भी वहां पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गहरे दोस्त थे। ऐसा लगता है कि वे नहाने के लिए रामगंगा में उतरे थे लेकिन गहरे पानी में डूब गए। पानी भरने से शव फूल गए और तीसरे दिन दिखाई दिए।
TagsUPरामगंगाकिशोरोंमौत UPRamgangateenagersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





