उत्तर प्रदेश

UP News: लड़की छेड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

Sarita
16 March 2025 6:14 AM IST
UP News: लड़की छेड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल
x
UP News: उत्तर प्रदेश में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के कारण दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पूरा बवाल एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। लड़की अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के बंबा रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में रहती थी। शुक्रवार शाम लड़की किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान कॉलोनी के कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने घर जाकर अपने परिजनों को छेड़छाड़ की बात बताई। लड़की के पिता आरोपी लड़कों के घर पहुंचे। इसी बीच दोनों लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
कहासुनी कुछ ही देर में दंगे में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों तरफ से पथराव हुआ। पथराव से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पथराव के कारण दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एसीपी लिपि नगाइच ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तनाव के कारण पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
Next Story