- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दुग्ध वाहन की...
उत्तर प्रदेश
UP News: दुग्ध वाहन की टक्कर से तांगा सवार एक किशोर समेत दो की मौत
Sarita
23 Feb 2025 7:46 AM IST

x
UP News: दूध वाहन की चपेट में आने से घोड़ागाड़ी सवार किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुला नगला निवासी कुछ लोग साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचते हैं।
शनिवार को वे गांव बितरोई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर घोड़ागाड़ी से लौट रहे थे। मुजरिया थाना क्षेत्र के कछला-शाहबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग और पेट्रोल पंप के बीच दूध वाहन और घोड़ागाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घोड़ागाड़ी सवार ऊदल (55) निवासी गांव ज्योरा परवाला, सचिन (15) पुत्र अंतराम निवासी गांव बगुला नगला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थान सिंह निवासी बगुला नगला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए और सड़क जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस पहुंची।
लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे हंगामा करने लगे। जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लोग भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। तीनों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उदल और सचिन को मृत घोषित कर दिया। थान सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शवों का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्साए लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से शिकायत की है।
TagsUPदुग्ध वाहनटक्करदोमौतUPmilk vehiclecollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





