- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: धान लदे...
उत्तर प्रदेश
Up News: धान लदे ट्रैक्टर की डीसीएम से टक्कर, दो लोगों की मौत
Sarita
15 Oct 2025 6:44 AM IST

x
Up News: मंगलवार देर शाम रामनगर फतेहपुर मार्ग पर इब्राहिमपुर गाँव के पास धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रही एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गाँव निवासी ट्रैक्टर चालक सूरज यादव (24), लधपुरवा निवासी जैसू (35), रायपुर निवासी सेवढ़ा निवासी कल्लू (36), सराय निवासी देशराज यादव (30) और सराय निवासी कमलेश (35) शाम को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाँव में द्वंद युद्ध करने आए थे। वापस लौटते समय एक डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खाई में पलट गई और उसमें सवार सभी लोग धान की बोरियों के नीचे दब गए। चीख-पुकार के बीच सड़क जाम हो गया।
कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर तुरंत धान की बोरियों को हटाया, घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से फतेहपुर सीएचसी पहुँचाया। डॉक्टरों ने देशराज यादव और कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जैसू और कमलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।सूचना मिलने पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगत राम कनौजिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और डीसीएम को सड़क किनारे से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। सीओ ने बताया कि यातायात बहाल करा दिया गया है।
TagsUpट्रैक्टरडीसीएमटक्करदोमौतUptractorDCMcollisiontwodeaths. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





