- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : प्लास्टिक के...
उत्तर प्रदेश
Up News : प्लास्टिक के केन के सहारे गंगा पार करते समय डूबने से दो लोगों की मौत
Renuka Sahu
11 Jun 2025 4:19 AM GMT

x
Up News : घर से 50 मीटर दूर स्थित गंगा नदी में भाई-बहनों के साथ नहाने गए शिक्षामित्र सत्ताराम सिंह के बेटे अरुण (18) और भतीजे सागर (13) की डूबकर मौत हो गई। दोनों प्लास्टिक की कैन के सहारे नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी कैन का ढक्कन खुलने से हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के शेरपुर सराय गांव निवासी सत्ताराम सिंह शिक्षामित्र हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाने के गंगागंज गुरौली निवासी सत्ताराम के बेटे अरुण, वरुण, बेटी अंशिका, भतीजा आदित्य और भतीजा सागर नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सागर और अरुण प्लास्टिक की कैन के सहारे गंगा पार कर दूसरी तरफ चले गए।
कुछ देर बाद लौटते समय कैन का ढक्कन नदी के बीच में खुल गया और उसमें पानी भर जाने से दोनों डूब गए। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे बाद साढ़े 11 बजे गोताखोरों ने अरुण को बाहर निकाल लिया। आधे घंटे बाद गोताखोरों ने सागर की तलाश कर उसे गंगा से बाहर निकाल लिया। पुलिस दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों की मौत नदी में डूबने से हुई है।
TagsUpगंगाडूबनेदोमौतUpGangadrowningtwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Renuka Sahu
Next Story