उत्तर प्रदेश

Up News: अवैध रूप से पटाखे बना रहे दो लोग गिरफ्तार

Sarita
9 Oct 2025 9:20 AM IST
Up News: अवैध रूप से पटाखे बना रहे दो लोग गिरफ्तार
x
Up News: देहात कोतवाली पुलिस ने एक खेत में बने कमरे में अवैध रूप से पटाखे बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो लाख रुपये कीमत के तैयार और अधूरे पटाखे, बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मविस टॉक ने बताया कि मंगलवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में एक खेत में बने कमरे से अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी अवधेश वर्मा और गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी मोनू सेन को यहां से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वे दिवाली से पहले अवैध रूप से पटाखों को बाजार में सप्लाई करने की तैयारी में थे। इनके पास से 46.3 किलोग्राम बड़ी रैपर लाइट, 3.4 किलोग्राम छोटी रैपर लाइट, 58 किलोग्राम अर्धनिर्मित लाइट (बारूद से भरी हुई), 50 किलोग्राम पूर्ण निर्मित लाइट (बारूद से भरी हुई), 2.6 किलोग्राम निर्मित पटाखे, 21.4 किलोग्राम बारूद पाउडर, 18.7 किलोग्राम सफेद पाउडर, 4.8 किलोग्राम सल्फर पाउडर, 4.3 किलोग्राम कोयला पाउडर, 14.1 किलोग्राम सफेद पाउडर (वरेठा), 3.9 किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक, 2.7 किलोग्राम गहरा काला पाउडर, एक किलोग्राम अवारी रंग गुलाबी, 1.3 किलोग्राम ग्रे रंग पाउडर बरामद किया गया है।
Next Story