- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अफीम सप्लाई...

x
Up News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने झारखंड से अफीम लाकर दिल्ली और पंजाब में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पांच किलो अफीम, दो मोबाइल फोन और 2350 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं के थाना दातागंज के गांव सैनपुर निवासी ओमवीर और थाना बिनावर के गांव सल्लननगर निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है। एएनटीएफ इंस्पेक्टर विकास यादव ने बताया कि दोनों को गुरुवार को आलमपुर जाफराबाद के बमियाना तिराहा से गिरफ्तार कर भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पूछताछ में ओमवीर ने बताया कि वह, वीरेंद्र, सैनपुर निवासी हुकुम सिंह और सल्लननगर निवासी महावीर अफीम की सप्लाई करते हैं। महावीर और हुकुम सिंह स्थानीय किसानों और झारखंड से अफीम खरीदते हैं। वे दिल्ली-पंजाब समेत अन्य राज्यों में अफीम की सप्लाई करते हैं। महावीर और हुकुम सिंह ने दोनों को कीपैड मोबाइल फोन दे दिए थे और उनके फोन अपने पास रख लिए थे।
TagsUpफीमतस्करगिरफ्तारUpOpiumsmugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





