उत्तर प्रदेश

UP News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, बालिका समेत दो घायल

Sarita
11 April 2025 7:03 AM IST
UP News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, बालिका समेत दो घायल
x
UP News: झांसी-ललितपुर हाईवे पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबीना के घिसौली गांव निवासी अजय पाल सिंह (48) पुत्र राजा सिंह शाम करीब चार बजे बाइक से डीजल लेने बरौरा जा रहे थे। वह घिसौली सर्विस रोड से हाईवे पर पहुंचे, तभी गोंछी खेड़ा (बबीना ग्रामीण) निवासी दिलीप कुशवाहा (19) पुत्र दशरथ कुशवाहा दूसरी मोटरसाइकिल से वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दिलीप शार्ट कट की तलाश में उस रोड पर आए थे। पर्याप्त जगह होने के बावजूद दोनों बाइक तेज रफ्तार होने के कारण टकरा गईं। जोरदार टक्कर लगने से चारों सड़क पर गिर गए। बाइक पर अजय अकेला था, जबकि दिलीप के साथ उसकी मौसी की बेटी गुलशन और भाई जितेंद्र भी था।
अजय और दिलीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। गुलशन और जितेंद्र भी लहूलुहान हो गए। अजय और दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। गुलशन और जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर जितेंद्र को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Next Story