- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: शराब पीने को...
उत्तर प्रदेश
Up News: शराब पीने को लेकर दो गुटों में मारपीट, दो युवक घायल
Sarita
16 March 2025 10:29 AM IST

x
Up News: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों का दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उन पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर उन्हें पीटा गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और दातागंज कस्बे के वार्ड छह निवासी राजन ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर एक बजे ड्यूटी करके रविंद्र और रविंद्र के बेटे निकिल के साथ गांव पलिया गूजर में होली मनाकर दातागंज लौट रहा था। रास्ते में गांव गंगोला में प्रधान अमन के पिता नेहरूउद्दीन का बांस का बाग था।
उन्होंने बाइक रोकी और वहीं खड़े हो गए। कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच रौनक, आजम, आहत ने आसिफ, प्रधान अमन आदि को बुला लिया। उनके पास लाठी-डंडे और चाकू थे। रविंद्र ने अपने भतीजे रजत को फोन पर सूचना दी। रजत और राजन बाइक से दातागंज से पहुंचे। दूसरे पक्ष ने रजत पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। उसे धमकाया और पीटा। रविंद्र के बेटे निखिल, रजत और राजन घायल हो गए। निखिल और रजत की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दूसरे पक्ष के आसिफ ने भी तहरीर दी है। उसने बताया कि रविंद्र और अन्य लोग चारपाई पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए राहगीरों ने भी रविंद्र की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर पालिका चेयरमैन के पति अनूप गुप्ता, अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह तोमर थाने पहुंचे। दातागंज थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpशराबदो गुटोंमारपीटदोघायल Upalcoholtwo groupsfighttwoinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





