उत्तर प्रदेश

Up News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Sarita
9 Aug 2025 7:48 AM IST
Up News:   पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों की मौत
x
Up News: यूपी के सीतापुर में शुक्रवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुँच गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली।
घटना खैराबाद थाना क्षेत्र के अमरपुर गाँव की है। गाँव निवासी अर्पित (10) और उसके दोस्त रवि (14) की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि घर के पास ही ईंट-भट्ठा था। वहाँ एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। दोनों नहाने गए थे। घटना के बाद परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं।
अर्पित और रवि दोनों के घर पास में ही हैं। दोपहर में दोनों पानी से भरे गड्ढे में नहाने लगे। उन्हें गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था। गहराई में जाने के बाद वे डूबने लगे। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। राहगीरों ने मामले की सूचना परिवार और पुलिस को दी। लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टर ने जाँच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story