- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पुलिस...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में शुक्रवार दोपहर वसूली एजेंट राघवेंद्र सिंह पर रंगदारी मांगने के लिए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के महज चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया। मुठभेड़ में छोटी सेना गैंग का सरगना आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल और उसका साथी चंदन तिवारी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गोलीबारी के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
वजीरगंज के रामपुर खरहटा निवासी राघवेंद्र सिंह शहर के जानकीनगर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर 3:43 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि वजीरगंज निवासी कप्तान सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपरिहितन पुरवा के पास उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और शहर कोतवाली पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
देर शाम साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोलीकांड में शामिल आरोपी बिमौर इमरती बिसेन के पास से गुजर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के वकारगंज रोशन नगर के मूल निवासी व वर्तमान में गोंडा के जानकी नगर में रह रहे आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल और खरगूपुर बाजार के रस्तोगी मोहल्ला निवासी चंदन तिवारी उर्फ धवल के दाहिने पैर में गोली लग गई। दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
फायरिंग मामले में नामजद वजीरगंज के कप्तान सिंह समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पीड़ित राघवेंद्र सिंह का कहना है कि वह एक कंपनी में रिकवरी एजेंट है। छह माह पहले इन लोगों ने उसे धमकाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। अब दोबारा फोन कर एक लाख रुपये की मांग की। रंगदारी न देने पर वारदात को अंजाम दिया गया। राघवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने कप्तान सिंह, पिंकल उपाध्याय, धवल तिवारी, समरेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष मिश्रा, सत्यम सक्सेना, विवेक तिवारी, हर्षू कश्यप, वरुण दीक्षित, अर्जुन सिंह और रोमी शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
TagsUPपुलिसमुठभेड़बदमाशगिरफ्तार UPpoliceencountercriminalsarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





