उत्तर प्रदेश

UP News: दो चचेरी बहनें गंगा नदी पर बने पुल से कूदीं, एक की मौत

Sarita
3 May 2025 9:48 AM IST
UP News: दो चचेरी बहनें गंगा नदी पर बने पुल से कूदीं, एक की मौत
x
UP News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर कस्बे को चंदौली जिले से जोड़ने वाली गंगा नदी पर बने पुल से शुक्रवार को दो चचेरी बहनों ने छलांग लगा दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस और मछुआरों की मदद से चंचल यादव (18) को जिंदा बचा लिया गया, जबकि सोनी यादव (18) की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, सैदपुर थाने को शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि दो लड़कियां पक्के पुल से गंगा नदी में कूद गई हैं। पुलिस तुरंत मछुआरों को लेकर नदी किनारे पहुंची। मछुआरे नदी में कूद गए और जब चंचल यादव को पानी से बाहर निकाला गया, तो उसकी सांसें चल रही थीं। मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय तुरंत उसे गोद में लेकर सरकारी अस्पताल की ओर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। सोनी यादव को भी बरामद कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस ने चंदौली को दी सूचना
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां चंदौली जिले के थाना चहनिया के मोलनापुर गांव निवासी सुरेश यादव और रमेश यादव की बेटियां हैं। सैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की सूचना चंदौली जिले की चहनिया पुलिस को दे दी गई है।
Next Story