उत्तर प्रदेश

UP News: शादी में शामिल होने आए दो बच्चे नदी में डूबे

Sarita
8 Jun 2025 7:42 AM IST
UP News: शादी में शामिल होने आए दो बच्चे नदी में डूबे
x
UP News: यूपी के बाराबंकी में अपने मामा की शादी में शामिल होने आए दो मासूम बच्चे शनिवार शाम नदी में डूब गए. इससे उनकी मौत हो गई. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. घर में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीण चिंतित परिजनों को सांत्वना देते रहे. मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का है. यहां बहराइच के जरवल रोड क्षेत्र निवासी रमेश का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम पाल और रेठौरा गांव निवासी पंकज का 12 वर्षीय पुत्र विवेक पाल अपने चाचा की शादी में शामिल होने आए थे|
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सरयू नदी के किनारे पहुंच गए. वहां नहाने के लिए पानी में उतर गए. लेकिन, गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूबने लगे. इसी गांव के राजेंद्र ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। रस्सियों और डंडों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी।
चीख-पुकार सुनकर हर किसी का दिल कांप उठा
मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। ढोल-नगाड़ों और शहनाई की जगह चीख-पुकार गूंजने लगी। बच्चों की माताओं की चीख-पुकार सुनकर हर किसी का दिल कांप उठा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना दुखद है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story