- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पानी से भरे...
उत्तर प्रदेश
UP News: पानी से भरे खेत में नहाने गए दो भाइयों की डूबकर मौत
Sarita
14 July 2025 7:27 AM IST

x
UP News : शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी दो भाई खेत में पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय डूब गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी बुद्धसेन गांव में ही मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
रविवार दोपहर उसके दो बेटे विवेक (8) और वरुण (7) दोनों सगे भाई पास के ही गड्ढे में नहाने गए थे। वहां डूबने से उनकी मौत हो गई। उनका इसी साल दनियापुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में दाखिला हुआ था। दोनों मासूम बच्चे अपने अन्य दोस्तों के साथ पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए थे।
इसी दौरान दोनों गहरे पानी में पहुंच गए, जिसके बाद अन्य बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तब तक दोनों भाई पानी में डूब चुके थे। काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।उन्हें थाने के सरकारी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दोनों भाइयों को डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुँचे और उन्हें पानी से निकालकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक दोनों की साँसें थम चुकी थीं। रविवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत से पूरा गाँव शोक में डूब गया है। जब दोनों की एक साथ शवयात्रा निकाली गई तो सभी की आँखें नम हो गईं।
TagsUPपानीखेतदो भाइयोंमौतUPwaterfieldtwo brothersdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





