- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: हाईवे पर दो...

x
UP News: पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। हादसे में कुल छह युवक घायल हुए। इनमें न्यूरिया क्षेत्र के चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में अरुण (18 वर्ष) पुत्र देवकीनंदन निवासी ग्राम अटा जरपा मोहनपुर थाना क्योलड़िया (बरेली) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल करन कुमार (17 वर्ष) पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम मेथी सादुल्लागंज थाना न्यूरिया को बरेली रेफर कर दिया गया।
अन्य घायलों में राहुल पुत्र जंग बहादुर निवासी मलकपुर थाना बीसलपुर, अरुण पुत्र दयाशंकर (16) निवासी ग्राम मेथी सादुल्लागंज थाना न्यूरिया, राहुल पुत्र सूरज प्रसाद निवासी ग्राम मेथी सादुल्लागंज थाना न्यूरिया और बलराम पुत्र दयाराम निवासी ग्राम गंज थाना न्यूरिया शामिल हैं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
Next Story





