- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दो बाइकों की...
उत्तर प्रदेश
UP News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,तीन युवकों की मौत, दो गंभीर
Sarita
17 Sept 2025 11:35 AM IST

x
UP News: आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन मोड़ पर बीती रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क से दूर जा गिरे। मृतकों की पहचान सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी सैफ (16) और कसारू (18) के रूप में हुई है।
दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार बरदह थाना क्षेत्र के सहनू डीह निवासी गगन (20) और अभिषेक (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए बरदह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना मिलने पर दीदारगंज पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग और तीन अन्य सवार थे। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। मार्टिनगंज चौकी प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई थी और रात में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार राशिद छिटककर दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।
Next Story





