- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: हादसे में...
उत्तर प्रदेश
UP News: हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, चार लोग घायल
Sarita
27 April 2025 7:29 AM IST

x
UP News: भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ थाना अंतर्गत सियरहां नया बस्ती में शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक के आगे-पीछे से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गईं। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद भदोही शहर के एमबीएस अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी सामान से भरा ट्रक सुरियावां से भदोही की ओर आ रहा था। सियरहां नया बस्ती में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर लहराने लगा। इसी बीच पीछे से एक और बाइक ट्रक से टकरा गई। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। भदोही कोतवाली पुलिस ने बताया कि उमेश यादव (25) पुत्र मोतीलाल निवासी उगापुर, औराई भदोही और करन कन्नौजिया (28) पुत्र राजेंद्र कन्नौजिया निवासी कस्तूरीपुर, मोढ़, भदोही की मौके पर ही मौत हो गई।
दो बाइकों पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सरकारी एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल लाया गया। जहां उमेश और करन की मौत की पुष्टि हुई। घायलों में समरजीत यादव (23) पुत्र शोभनाथ यादव निवासी चकचंदा सुरियावां, रंजीत (28) पुत्र देवीशंकर निवासी जद्दूपुर औराई, यश कुमार (20) पुत्र अरुण सिंह निवासी चौकाघाट, वाराणसी की पहचान हुई। करीब 25 वर्षीय चौथे घायल की हालत भी खराब है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
TagsUPहादसेदोमौतचारघायलUPaccidenttwodiedfourinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





