- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ट्रैक्टर की...

x
Up News : जिले के नकुड़-सरसावा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि आयुष (20), उदित (22) और अर्नब (21) तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर निकले थे। सरसावा रोड पर सामने से तेज गति से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष और उदित ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गए और कुचलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, अर्नब गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सरसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आयुष और उदित को मृत घोषित कर दिया। घायल अर्नब का उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
Next Story





