उत्तर प्रदेश

UP News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Bharti Sahu 2
27 Nov 2024 10:30 AM IST
UP News:  मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
x
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद और लाइन बाजार थाने की संयुक्त टीम के साथ मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय पशु तस्कर घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से असलहा व गोलाबारूद बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बुधवार को बताया कि हौज मोड़ के पास पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि पशु तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य मोटरसाइकिल व पैदल घूमकर रेकी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई।
इसी बीच जौनपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर ललकारा गया, लेकिन बदमाशों ने दीवार की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तमंचे से फायर किया जिससे दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े और पकड़े गए। घायल बदमाशों की पहचान साहिल (23) व दानिश (22) के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सदर में भर्ती कराया गया है।
Next Story