भारत

पति के साथ कलह, दो साल की बेटी के साथ महिला ने उठाया खौफनाक कदम

jantaserishta.com
27 Nov 2024 10:11 AM IST
पति के साथ कलह, दो साल की बेटी के साथ महिला ने उठाया खौफनाक कदम
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने जानकारी दी.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला ने अपने पति के साथ कलह के चलते अपनी दो साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने ये जानकारी दी है.
थाना प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि महिला अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर ऊंझ थाने के पीछे रेलवे ट्रैक पर मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापूधाम एक्सप्रेस के सामने कूद गई, जिससे दोनों की मौत हो गई.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
बताया गया है कि दानुपुर निवासी वीरेंद्र बिंद गुजरात में नौकरी करता था और जीवन यापन करता था. दीपावली पर वह अपने घर आया था और फिर उसे वापस जाना था. कथित तौर पर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी भी उसके साथ जाना चाहती थी. जिसे लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई. इससे नाराज होकर लक्ष्मी अपने दो वर्षीय बेटी रियांशी को अपने साथ लेकर मायके के लिए निकल गई. जब उसके पति ने फोन किया और पूछा कि वह कहां जा रही है, तो उसने उसे बताया कि वह सुरियावा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मरने जा रही है.
इसके बाद रस्ते में ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा में रेलवे लाइन पर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी और बेटी की जान ले ली. घटना में लक्ष्मी और उसकी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से लक्ष्मी का मोबाइल भी पुलिस को मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story