- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रेन से टीटी...
उत्तर प्रदेश
UP News: ट्रेन से टीटी का बैग चोरी, टैबलेट, कोट और टिकट बुकिंग मशीन भी ले गए
Sarita
21 March 2025 10:44 AM IST

x
UP News: ट्रेन में चोरी होना कोई नया मामला नहीं है, लेकिन जब चोरी ट्रेन के टीटी की हो तो मामला हैरान कर देने वाला होता है। ऐसा ही कुछ पुणे-गाजीपुर होली स्पेशल ट्रेन के टीटी के साथ हुआ, जिनका बैग चोरों ने ट्रेन से चुरा लिया। उस बैग में टीटी की पेनाल्टी और टिकट बनाने की ईएफटी बुक, टैबलेट और टीटी का कोट था। टीटी ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने चोर को बैग समेत गिरफ्तार कर लिया। होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से गाजीपुर होकर कई ट्रेनें चलाई गईं। पुणे-गाजीपुर होली स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो 20 मार्च को रात करीब 12:25 बजे गाजीपुर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन को सुबह करीब 4 बजे पुणे के लिए रवाना होना था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टीटी राहुल कुमार ट्रेन के एसी कोच में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनका बैग चुरा लिया। आरपीएफ को दी गई बैग चोरी की सूचना
बैग चोरी की सूचना टीटी द्वारा तत्काल आरपीएफ को दी गई। बताया गया कि उसके बैग में ईएफटी बुक थी जिसके माध्यम से ट्रेन के अंदर अवैध यात्रा करने पर पेनाल्टी के साथ टिकट बनाने का काम किया जाता है। इसके अलावा एक टैबलेट और टीटी का काला कोट भी शामिल था जो चोरी हो गया है। शिकायत के बाद गाजीपुर की आरपीएफ रात में ही सक्रिय हो गई और अपनी पूरी टीम के साथ अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई।
आरपीएफ ने बैग चोर को पकड़ लिया
टीटी ने इसकी सूचना वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन को भी दी थी। उनके निर्देश पर आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने टीम गठित कर चोरी हुए बैग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गए। इस दौरान अपने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया। फिर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सूचना मिली कि कमलेश नाम के व्यक्ति उम्र 35 वर्ष निवासी समनपुर पोस्ट भरवारी थाना नोनहरा गाजीपुर के पास बैग और टीटी द्वारा बताए गए सभी सामान हैं। बैग टीटी को वापस कर दिया गया।आरपीएफ ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर चोर को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश करने की तैयारी कर ली। अपना सारा खोया हुआ सामान वापस पाकर टीटी ने ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों को धन्यवाद दिया। क्योंकि चोरी हुए सामान का कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर सकते थे और वे कहीं भी किसी भी ट्रेन की बोगी में चढ़कर काला कोट पहनकर टिकट बनाने की कोशिश कर सकते थे।
TagsUPट्रेनटीटीबैगचोरी UPtrainTTbagtheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





