- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रक...

x
UP News: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतुइया पट्टी के पास शनिवार को टाइल्स से लदा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य टाइल्स के नीचे दब गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, अन्य दो का उपचार चल रहा है। शनिवार दोपहर सवा तीन बजे टाइल्स से लदा ट्रक हरियाणा से बरेली की ओर आ रहा था। गांव सतुइया पट्टी के पास पहुंचते ही ट्रक का एक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा पर पलट गया। इससे ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य टाइल्स के नीचे दब गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से टाइल्स के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय वेदपाल निवासी सर्वोदय नगर, थाना सीबीगंज को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता झाऊ राम और परिवार के 12 वर्षीय बेटे आदर्श की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक का चालक और हेल्पर मौका देखकर भाग गए। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस मेविस टॉक और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने सड़क पर फैली टाइल्स को एकत्र किया और ट्रक को क्रेन से खींचकर थाने पर खड़ा कराया।
TagsUPट्रकई-रिक्शापलटाएकमौतUPtrucke-rickshawoverturnsone deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





