- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: भूसी से भरा...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार देर रात सड़क हादसे में चार राहगीरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक बेकाबू ट्रक के अचानक पलट जाने से हुआ। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से ट्रक को हटवाते हुए उसके नीचे दबे चारों राहगीरों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस ने शवों का पंचनामा करके रात में ही पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।यह दर्दनाक हादसा रेउसा थाना क्षेत्र का है।
Next Story





