- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
Up News:बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
Sarita
3 April 2025 9:14 AM IST

x
UP News: लखनऊ के पारा में पतौरा मोड़ के पास एक डाला चालक ने बाइक सवार तीन किशोरों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में खुशहाल गंज निवासी खालिद (15) और उस्मान (13) की मौत हो गई। उसका दोस्त गुफरान घायल हो गया। डाला की रफ्तार तेज होने के कारण खालिद और उस्मान करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। बाइक भी डाला के पहिये में फंस गई। लोगों के मुताबिक बाइक चला रहा किशोर हेलमेट नहीं लगाए था। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे तीनों दोस्त पतंग खरीदने आलमनगर जा रहे थे।
डाला में करीब 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद लोगों ने वाहन न रोकने पर चालक को डांटा तो उसने वाहन रोक दिया। आरोपी चालक भागा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस गंभीर रूप से घायल खालिद और उस्मान को ट्रॉमा सेंटर ले गई। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुफरान बाइक से गिरकर सड़क किनारे बैठी एक महिला के ऊपर गिरा। इससे उसके हाथ में चोट लग गई। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं
खालिद और उस्मान दोस्त थे। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। सोमवार को ईद थी। दोनों ने साथ नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। दोनों को उनके परिजनों ने ईदी भी दी। दोनों ईदी के पैसे से पतंग खरीदने जा रहे थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बुधवार को एक ही मोहल्ले से दो जनाजे निकले तो आंखें नम हो गईं। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। उस्मान मदरसे में पढ़ता था और उसके पिता सलमान बढ़ई हैं। खालिद ने निजी स्कूल से कक्षा 9 पास की थी। उसके पिता चांद बाबू दर्जी हैं।
गुफरान के मुताबिक खालिद बाइक चला रहा था। दोस्तों की मौत से वह सदमे में है। खालिद और उस्मान के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। हाथ, पैर, सीने और चेहरे पर भी गहरे चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि अधिक खून बहने और सिर में चोट लगने से दोनों की मौत हुई है।
TagsUpयुवकोंट्रकटक्करदोमौतUpyouthstruckcollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





