उत्तर प्रदेश

UP News: शॉर्टकट में घुसा ट्रक, बाइक सवार को कुचला

Sarita
6 Aug 2025 11:23 AM IST
UP News: शॉर्टकट में घुसा ट्रक, बाइक सवार को कुचला
x
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले में गूगल मैप का शॉर्टकट जानलेवा साबित हुआ। बीते सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार एक दुकानदार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद की ओर से आ रहा ट्रक शहर के बाहर हाईवे की ओर जा रहा था। उसे रिंग रोड से होकर जाना चाहिए था, लेकिन चालक गूगल मैप पर शॉर्टकट देखकर शहर के अंदर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गया। जब ट्रक जेएस हिंदू इंटर कॉलेज चौराहे के पास पहुँचा, तो मोहल्ला नल निवासी जीशान अंसारी (40) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और फिर कुचल दिया। जीशान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। जब परिजनों को हादसे की जानकारी हुई, तो वे तुरंत मौके पर पहुँच गए। जीशान को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Next Story