उत्तर प्रदेश

Up News: ट्रक की बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर , दो टीचरों की मौत

Sarita
14 Jan 2026 6:46 AM IST
Up News: ट्रक की बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर  ,  दो टीचरों की मौत
x
Up News: हाथरस के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर 13 जनवरी की दोपहर को गांव केवलगढ़ी के निकट ट्रक ने बुलट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक रोहित लवानिया (24) व अजीत (34) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
चंदपा क्षेत्र के गांव लखूपुरा निवासी रोहित लवानिया पुत्र उदयवीर अपने मित्र अजीत निवासी मोहल्ला चामड़ वाला सादाबाद के साथ 13 जनवरी की सुबह हाथरस आए थे। दोपहर लगभग ढाई बजे दोनों बुलट बाइक से हाथरस से गांव लखूपुरा लौट रहे थे। रास्ते में गांव केवलगढ़ी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जबरदस्त टक्कर से बुलट क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर जा गिरे।
रोहित बाइक चला रहे थे। उनके चेहरे और सिर में गंभीर चोट आई। अजीत के भी सिर में चोट थी। पोस्टमार्टम गृह पर मित्र सूरज उपाध्याय ने बताया कि वे दोनों से आगे बाइक से गांव लौट रहे थे। ट्रक सड़क पर लहरा रहा था, जिससे वह भी बाल-बाल बचे थे, लेकिन उनके दोनों दोस्त नहीं बच पाए। सड़क पर गिरते ही दोनों को होश नहीं था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
Next Story