उत्तर प्रदेश

UP News: पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रक, 2 की मौत

Sarita
11 March 2025 12:30 PM IST
UP News: थाना मूंढापांडे क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर देर रात लोहे की सरियों से भरा ट्रक दलपतपुर क्षेत्र में राजेडा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पुल से नीचे गिरने के बाद चकनाचूर हो गया। हादसा देर रात दो बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह ट्रक लोहे की सरियों से लदा गाजियाबाद से हल्द्वानी जा रहा था।
चालक को नींद आ गई या किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गया, इसका पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में चालक वसीम और उसके हेल्पर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Next Story