- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दर्दनाक...
Up News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरसावा थाना क्षेत्र में लिंटल गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, थाना सरसावा क्षेत्र के ढिक्का कला निवासी जलील शुक्रवार को अपने पुराने मकान का लिंटल उठवा रहे थे और कम से कम 12 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
जब लिंटल उठवाया जा रहा था, तभी अचानक पुरानी दीवार गिर गई और कम से कम छह मजदूर मलबे में दब गए। मजदूरों के मलबे में दबने पर चीख-पुकार मच गई। अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान शहजाद (28) और राजेंद्र (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsUpहादसामलबमजदूरोंमौतUpaccidentdebrisworkersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





