- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Up News: दर्दनाक हादसा: प्राइवेट बस से कुचलकर दो चचेरे भाइयों की मौत
Sarita
21 Feb 2025 12:36 PM IST

x
Up News: शुक्रवार सुबह बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रमियापुर गांव में अभयपुर-अगरास मार्ग पर प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रमियापुर निवासी अर्जुन (17 वर्ष) पुत्र कल्याण सिंह और मनोज (16 वर्ष) पुत्र नत्थूलाल चचेरे भाई थे। ये दोनों भाई शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अंगोला (गन्ने के पत्ते) लेने खेत जा रहे थे। जैसे ही वे घर से निकलकर सड़क पर पहुंचे तो प्राइवेट बस की चपेट में आ गए।
अर्जुन और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर पहले दो खंभों से टकराई, फिर दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अर्जुन के दो भाई और दो बहनें हैं। उसके पिता कल्याण सिंह की एक साल पहले मौत हो गई थी। उनकी भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
TagsUpबसकुचलकरभाइयोंमौतUpbuscrushedbrothersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





