- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: राइस मिल में...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 'ड्रायर' में नमी के कारण धुआं उठने पर दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजगढ़िया राइस मिल के 'ड्रायर' में नमी के कारण धुआं उठने पर कुछ मजदूर वहां पहुंचे, लेकिन धुआं इतना ज्यादा था कि वे वहीं बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और मजदूरों को बाहर निकाला। कुशवाहा ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।
'ड्रायर' फटने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान कन्नौज के गड़वाना सौर्या निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), रजनेश कुमार (35), श्रावस्ती के सिरसिया निवासी जहूर (50) और बिहार के बिहारीगंज मधेपुरा निवासी बिट्टू शाह (30) के रूप में हुई है।
TagsUpराइस मिलहादसा5 मौतUpRice millaccident5 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





