- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Up News : दर्दनाक हादसा, पूजा के दौरान टेंट में प्रवाहित हुआ करंट, चार लोगों की मौत
Sarita
21 May 2025 10:09 AM IST

x
Up News : गाजीपुर के मरदह थाने के नरवार गांव में काशीदास पूजा के आयोजन में बांस लगाते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस छू जाने से सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। सभी को अचेत अवस्था में इलाज के लिए मऊ के अस्पताल ले जाया गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आए रविन्द्र यादव (28), गोरख यादव (20), छोटू यादव (35), संतोष यादव (25), अमन यादव (22), अमेरिका यादव (16), जितेन्द्र यादव (16) को मऊ अस्पताल भेजा गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार मरदह थाने के पिपनार गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान झंडा लगा रहे सात लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में रविन्द्र यादव, अजय यादव, छोटेलाल, अमन यादव शामिल हैं। वहीं, अमेरिका यादव, संतोष यादव, जितेन्द्र यादव गंभीर हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों में रविन्द्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल थे।
वह अंबेडकर नगर जिले में तैनात थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग काशीदास पूजा की तैयारी कर रहे थे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था। इस पूजा में आसपास के जिलों से भी हजारों लोग जुटे थे। कुछ लोग पूजा के लिए मंडप बनाने के लिए बांस काटकर ला रहे थे। बांस का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इस हादसे में एक के बाद एक लोग झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घायलों को मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, कासिमाबाद सीओ, एसएचओ तारामती यादव समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।
TagsUpटेंटकरंटचारमौतUptentcurrentfourdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





