- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
UP News: दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर से टकराई, दो महिलाओं की मौत
Sarita
10 Feb 2025 11:33 AM IST

x
UP News: महाकुंभ से लौटते समय एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार सुबह 4:30 बजे आगरा-कानपुर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस एक डंपर से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 25 यात्री घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के करीब 25 मिनट बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।
हादसे में मृतक और घायल नोएडा के सेक्टर 128 के रहने वाले हैं। सोमवार सुबह 4:30 बजे महाकुंभ से श्रद्धालुओं को स्नान कराकर एक प्राइवेट बस दिल्ली लौट रही थी। आगरा-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास तेज रफ्तार बस आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि मीरा (35) पत्नी मनोज और मीरा (55) नाम पता अज्ञात निवासी गौतमबुद्ध नगर की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा बस में सवार 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हादसे के करीब 25 मिनट बाद जिला अस्पताल लाया गया। इससे जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद सरमन (45) कुंजबिहारी सुल्तानपुर सेक्टर 128, कुसुम (49) पत्नी सुनील को सैफई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
TagsUPश्रद्धालुओंबसडंपरटकराईदोमौतUPdevoteesbusdumpercollidedtwodiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





