- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Up News: दर्दनाक हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, 4 लोगो की मौत
Sarita
4 May 2025 6:13 AM IST

x
Up News :उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रामताल वृंदावन रोड पर शनिवार शाम सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सगे भाइयों और चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने एक यात्री ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और इसके बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया।
पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक के अलावा 3 भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी भाई एक शादी समारोह में शामिल होने एमपी के इंदौर से वृंदावन आए थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा खादर निवासी ऑटो रिक्शा चालक साबिर (25) अपने भाई प्यारे लाल शर्मा (60), हुकुम चंद शर्मा (40) और मुकेश शर्मा (45) को इंदौर से तथा उनके चचेरे भाई शिवम शर्मा को प्रेम मंदिर से दर्शन कराकर वापस होटल ले जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ|
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा के टुकड़े 100 मीटर के दायरे में बिखर गए और चालक समेत पांच यात्री भी सड़क पर गिर गए, जिन्हें पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसा होते ही कार और डंपर चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को हर संभव आर्थिक मदद दी जाएगी।
TagsUpहादसाकंटेनरऑटो4 मौत Upaccidentcontainerauto4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





