उत्तर प्रदेश

UP News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत

Sarita
22 Feb 2025 9:46 AM IST
UP News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत
x
UP News: कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास कानपुर झांसी हाईवे पर ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जबकि हादसे के बाद अनियंत्रित हुआ डंपर हाईवे किनारे खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय मजदूर विजय पुत्र बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक 22 वर्षीय पंकज पुत्र हरदेव सविता निवासी हलधरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अमरौधा चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह वहां पहुंचे और घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां भेजा। इसके बाद क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को हाईवे से हटवाया गया। भोगनीपुर कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story