उत्तर प्रदेश

UP News: आज है सावन का पहला सोमवार, शिव की अद्भुत पूजा

Sarita
14 July 2025 10:19 AM IST
UP News: आज है सावन का पहला सोमवार, शिव की अद्भुत पूजा
x
UP News: महंत कपिल नागर ने बताया कि पहले सोमवार को भोले बाबा का दूध और दही से अभिषेक किया जाएगा। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक भक्तों के लिए जलाधारी शुरू हो जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महंत अभिषेक करेंगे। इस दौरान आमजन का प्रवेश रोक दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे तक आरती होगी और बाबा के शयन के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे। बाबा कैलाश नाथ महादेव मंदिर महंत भरत गिरी ने बताया कि सुबह रुद्राभिषेक के बाद बाबा को पंच स्नान कराया जाएगा। उसके बाद आरती की जाएगी। भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। बाबा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर महंत अजय राजोरिया ने बताया कि मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए बाबा के दर्शन शुरू हो जाएंगे।
दिन में पांच बार आरती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बाबा के शयन के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 4 बजे आरती के साथ मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, जो रात 9 बजे शयन आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे। प्राचीन राजेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डीके वशिष्ठ ने बताया कि आगरा मंडल में यह एकमात्र शिव पिंडी है जिसका रंग सफेद है। दिन में तीन बार इसका रंग बदलता है। सुबह सफेद, दोपहर तक हरा और शाम को हल्का नीला दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर को छोड़कर पूरे उत्तर प्रदेश में 101 फीट ऊंचा यही एकमात्र शिव मंदिर है। रात में ही अभिषेक के लिए लाइनें लग गईं थीं।
किसी को असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस के साथ ही मंदिर के सेवायत भी तैनात रहे। सावन सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या दूध अर्पित करें। इसके बाद पंचामृत से रुद्राभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं। शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव के साथ माता पार्वती और गणेश जी को तिलक लगाएं। भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी चढ़ाएं। अंत में भगवान भोलेनाथ की धूप-दीप से आरती करें और पूरे दिन फलाहार ग्रहण कर भगवान शिव का स्मरण करते रहें।बाबा को 56 भोग के साथ फूल बंगले से सजाया जाएगा। भक्तों के दर्शन के लिए शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पट खुले रहेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति ने भक्तों के दर्शन के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
Next Story