- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बाघ ने पत्नी...
उत्तर प्रदेश
UP News: बाघ ने पत्नी पर किया हमला, पति ने उतारा मौत के घाट वन विभाग हैरान
Sarita
27 Feb 2025 6:48 AM IST

x
UP News: लखीमपुर खीरी जिले के पलिया के फुलवरिया गांव में बाघिन ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। गुस्साई भीड़ ने बाघिन को पीट-पीट कर मार डाला। वन विभाग के अधिकारी भी कह रहे हैं कि बाघिन को ग्रामीणों ने ही मारा है। हालांकि चर्चा है कि महिला पर हमले के बाद उसके पति ने बाघिन को मार डाला, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाघिन के शव को पलिया रेंज कार्यालय लाया गया है। घटना बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे की है। फुलवरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाघिन रामकेवल के घर में घुस गई। उसने छप्पर में बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य ग्रामीण एकत्र हुए तो बाघिन पास के ग्रामीण 65 वर्षीय झोतीलाल के घर में घुस गई। उसने उन पर हमला कर दिया।
45 वर्षीय महिला पर किया हमला यहां से बाघिन पास के ही एक अन्य घर में घुस गई और अंदर सो रही महिला 45 वर्षीय रामरानी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में बाघिन को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी पहुंच गया। वन विभाग की टीम बाघिन के शव को रेंज कार्यालय ले आई। पुलिसकर्मी तैनात वन विभाग के रेंजर विनय कुमार ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा बाघिन को मारे जाने की जानकारी मिल रही है। बाघिन का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।
इसके बाद आगे की जानकारी मिल सकेगी। उधर, एफडी एच राजामोहन, डीडी डॉक्टर रंगाराजू टी, एसडीओ पलिया पीयूष मोहन श्रीवास्तव समेत पूरी वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय पर जुटी है। परिसर के आसपास के घरों की छतों पर भी वन कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। मैलानी रेंज में वाहन की टक्कर से बाघ की मौत वहीं, दूसरी घटना जिले के मैलानी रेंज में हुई। वाहन की टक्कर से एक बाघ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग ने बाघ को टक्कर मारने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। एक दिन में दो बाघों की मौत से वन विभाग सदमे में है। एक नर और एक मादा बाघ की मौत हुई है।
TagsUPबाघपत्नीहमलाtigerwifeattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





