उत्तर प्रदेश

UP News: जानवरों के लिए घास लेने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, दहशत में ग्रामीण

Sarita
30 Aug 2025 6:31 AM IST
UP News: जानवरों के लिए घास लेने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, दहशत में ग्रामीण
x
UP News: यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को जानवरों के लिए घास लेने खेत गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना महोली क्षेत्र के बसारा गाँव की है। गाँव निवासी किसान राकेश कुमार (50) घास काटने खेत गए थे। काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि यूकेलिप्टस के बाग में झाड़ियों में एक बाघ घुस आया था। राकेश जब वहाँ पहुँचा तो झाड़ियों से बाघ निकलकर आया और उस पर हमला कर दिया। वह उसे खेत के बीचों-बीच करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। ग्रामीणों का दावा है कि बाघ को देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद बाघ वहाँ से भाग गया। लेकिन, तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी।सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।
Next Story