उत्तर प्रदेश

UP News: बाघ ने किसान पर किया हमला,हालत गंभीर

Sarita
1 May 2025 11:13 AM IST
UP News: बाघ ने किसान पर किया हमला,हालत गंभीर
x
UP News: सीतापुर में गुरुवार सुबह बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया।
घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के निबौरी गांव की है। बाघ के भाग जाने के बाद ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग घायल किसान को अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकालने में डर रहे हैं।
Next Story